उज्जैन। दौलतगंज-मदारगेट व्यापारी एशोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। कई मुद्दों पर चर्चा हुई। न्यू कार्यकारिणी बनाई गई। मीडया प्रभारी सादिक अली अक्कड़वाला ने बताया कि बैठक में सभी व्यापारियों की सहमति से नया संगठन बनाया गया, जिसमें अध्यक्ष नेमीचंद जैन, उपाध्यक्ष संजय जैन, सचिव भरत शर्मा, सह सचिव पवन खत्री, कोषाध्यक्ष मुर्तज़ा नवाब को नियुक्त किया गया। बैठक में धनराज खत्री, हेमंत खत्री, अमन वाधवानी, इक़बाल भाई, आशिक भाई, विजय खंडेलवाल, संजय अग्रवाल आदि व्यपारीगण उपस्थित थे।
