उज्जैन। गुप्त नवरात्रि के दौरान गढ़कालिका में 435 कुमकुम पूजा हुई। प्रबंधक मूलचंद जाटवा ने बताया कि 26 जनवरी से 1 फरवरी तक पूरे हफ्तेभर के दौरान शासकीय पुजारी महंत करिश्मानाथ की बैठक के दौरान 435 कुमकुम पूजा हुई। इससे मंदिर समिति को 108750 रुपए की आय हुई। महंत करिश्मानाथ ने बताया कि कुमकुम पूजा से मां गढ़कालिका प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *