उज्जैन। वित्त मंत्री सीतारमण ने आठवां बजट पेश किया। कृषि सुधार के लिए बजट में अनेक प्रावधान किए गए है। सरकार ने इस बजट में कृषकों, एमएसएमई व विद्यार्थियों के लिए कम ब्याज पर ऋण देकर के मुख्य धारा में जुड़ने के अवसर हिए है। डॉ जीआर गांगले उच्च शिक्षा विभाग के अर्थशास्त्र प्राध्यापक जीआर गांगले ने यह कहा। उन्होने कहा कि बजट में पहली बार महिलाओं, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए 2 करोड़ तक के ऋण का प्रावधान किया गया हैं। प्रत्यक्ष करों में आयकर स्लैब में परिवर्तन किया। आयकर में नई टैक्स रिज्यूम में छूट दी है। यह बजट विकसित भारत एवं स्वर्णिम भारत की गाथा रचने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *