उज्जैन। नाहर परिवार की कुलदेवी भवानी माता मंदिर की तृतीय वर्षगांठ बसंत पंचमी पर ध्वजारोहण व अभा नाहर परिवार संघ के मिलन से हुई। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े ने महेंद्र कुमार नाहर का नाहर आरोग्य रत्न से सम्मान किया। जानकारी बाबूलाल नाहर ने दी।
