उज्जैन। नियम विरुद्ध चयन प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री को ज्ञापन दिए। जब यहां से कोई बात नहीं बनी तो खिलाड़ी न्याय के लिए उच्च न्यायालय की शरण में पहुंचे। मल्लखंब खिलाड़ी संजना प्रजापति एवं विशनेश सुगंधी ने बताया कि नेशनल गेम्स के लिए नियम विरुद्ध चयन प्रक्रिया हुई। इसलिए खिलाड़ी उच्च न्यायालय की शरण में गए हैं। उच्च न्यायालय ने भी खिलाड़ियों के साथ हुए अन्याय को सही ठहराते हुए सुनवाई की तथा 4 फरवरी तारीख लगाई। इससे संबंधित सभी अधिकारियों को उपस्थित होने का आदेश दिया है। संजना प्रजापति एवं विशनेश सुगंधी कई राष्ट्रीय पूर्व के नेशनल गेम्स में पदक विजेता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *