उज्जैन। मंगलनाथ मंदिर के पास प्रमुख रोड पर श्री गौड़ ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह यज्ञ हुआ। हजारों वरिष्ठ जन एकत्रित हुए। प्राचीन शिव मंदिर पर पूजा अर्चना व महा आरती हुई। 35 बटुक ब्राह्मणों को जनेऊ धारण करवाए गए। 11 वर वथु का सामूहिक विवाह हुआ। इस दौरान अध्यक्ष अशोक जोशी, संतोष जोशी, सुधीर शर्मा सहित सभी कार्यकारिणी मेंबर और पदाधिकारी उपस्थित थे।
