उज्जैन। विक्रम विश्वविद्याल में नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर परिसंवाद हुआ। इस परिसंवाद का उद्देश्य नारी शक्ति के सम्मान को बढ़ावा देना और बालिकाओं की समृद्धि तथा प्रगति को सुनिश्चित करना था। प्रो. डॉ. अर्पण भारद्वाज ने इसकी सराहना की और जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंधन संस्थान की पहल को रेखांकित किया। उन्होने कहा-नेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर उद्योग जगत की अग्रणी भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रबंध शोधार्थियों, रीता जायसवाल, भावना शर्मा, कृति पांडेय, सचिन बघेल, चेतन पटेल, और अजय मीणा ने फार्मेसी संकाय की प्रथम वर्ष की बालिका दिव्या मारू को सम्मानित किया। प्रो. धर्मेंद्र मेहता ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। समापन पर जेएनआईबीएम और आईआईसी-आईक्यूएसी प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. नयनतारा डामोर ने आभार माना।
