उज्जैन। सिंहस्थ को देखते हुए तथा महाकाल लोक निर्माण के बाद महाकालेष्वर दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सांसद अनिल फिरोजिया ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र को पत्र के माध्यम से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव एवं समस्याओं के निराकरणकी मांग की। इनमें उज्जैन-देवास-इंदौर के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन के चार-पांच फेरे हो। उज्जैन से भोपाल के बीच नमो भारत मेट्रो चलाई जाए। उज्जैन-फतेहाबाद-इंदौर के बीच दो फेरे वंदे मेट्रो ट्रेन चले। उज्जैन-देवास-इंदौर-फतेहाबाद-बड़नगर-रतलाम-नागदा-उज्जैन के लिए वंदे भारत मेट्रो सर्कुलर ट्रेन चलाई जाए। दो नई वंदे भारत ट्रेने उज्जैन से नईदिल्ली एवं उज्जैन से मुम्बई के लिए चलाएं। अमृत भारत ट्रेन इंदौर-उज्जैन-हावड़ा एवं इंदौर-उज्जैन-पटना के बीच चलाएं। उज्जैन स्टेशन पर 2 वाशिंग पीट होना चाहिए। उज्जैन स्टेशन पर एक नया टर्मिनल-2 बनाए।
