उज्जैन। अलखधाम नगर स्थित साईं मंदिर में उत्सव मनाया गया। मंदिर को फूलों, गुब्बारों से सजाया गया। 56 भोग अर्पित कर विशेष पूजन व अनुष्ठान किया। ट्रस्टी ओम बंसल ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह 7 बजे बाबा का अभिषेक हुआ एवं सुबह 8 बजे से 12 बजे तक सभी साईं भक्तों को जलेबी पोहे से मुंह मीठा कराया गया। दोपहर 4 बजे से साईं, शिव, महालक्ष्मी व हनुमान को लगाया 56 भोग लगाया। समारोह में समिति अध्यक्ष रमेश परवार के अनुसार समिति सदस्य प्रेमसिंह यादव, संजय सोडानी, मोहनलाल शाह, राजेंद्र पटेल आदि मौजूद थे।
