उज्जैन। संगीत नाटक अकादमी के सौजन्य से मयूरभंज की छाउनृत्य शैली परिष्कृति के कलाकारों ने सीखी। गुरु परमानंद महंतो के शिष्य उपेंद्र महंतो ने कलाकारों को छाऊ का प्रशिक्षण दिया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मयूरभंज छाऊ शैली भारतीय नृत्यकला की विशिष्ट शैली है। प्रशिक्षण कार्यशाला में सुदर्शन स्वामी, अंशुल पटेल, चितेंद्र सिसोदिया, शैलेष नाटानी, महेश गोस्वामी, शशिधर नागर, ऋषि वर्मा, झलक दत्ता, शिरीष सत्यप्रेमी, वैशाली कछवाहा, हर्ष गोयल आदि ने प्रशिक्षण लिया। अध्यक्ष सतीश दवे ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र नियमित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *