उज्जैन। सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर स्टेशन के विकास को लेकर पश्चिमी रेल्वे, मुंबई मुख्यालय और रतलाम रेल मंडल के उपेक्षित रवैये पर सरल काव्यांजलि के अध्यक्ष डॉ. संजय नागर ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन स्टेशन के नए अत्याधुनिक भवन का मामला, जयसिंहपुरा रेल्वे अंडर पास, निर्माणाधीन जोनल ट्रेनिंग सेंटर, फ्रीगंज के नए प्रस्तावित ओवरब्रिज और बहु प्रतीक्षित रोप-वे निर्माण के लिए रेल्वे की जमीन देने, उक्त सभी कामोे को रेल्वे बहुत धीरे या अड़ंगा लगाकर कर रहा है। पत्र में रेल्वे ने उज्जैन का चालक-गार्ड मुख्यालय समाप्त करने का प्रयास कर स्टाफ़ को इंदौर ले जाकर करोड़ों के खर्च से नया मुख्यालय बनाने का मामला भी उठाया है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी भेजी गई है। जानकारी सरल काव्यांजलि के मानसिंह शरद ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *