उज्जैन। उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज में एल्यूमनी एसोसिएशन की 6ठी वर्षगांठ पर एल्यूमनी दिवस मनाया जायेगा। इंजिनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्रो के एसोसिएशन ने 1966 से 2024 तक उपाधि प्राप्त पूर्व छात्रों को बुलाया है। कॉलेज के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों से चर्चा कर छात्रो के करियर को लेकर बैठक करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व प्रोफेसरों का अभिनंदन एवं सम्मान होगा। अभी तक सौ से ज्यादा पूर्व छात्रों ने भाग लेने की स्वीकृति दी है। एल्यूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल भूतड़ा, वरिष्ठ पूर्व छात्र आदित्य नारायण व्यास, शोभा खन्ना, अशोक शर्मा, प्रविण वशिष्ठ एवं एसोसियशन के समस्त पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लेने की अपील की है। अध्यक्ष कोमल भूतड़ा के अनुसार एल्यूमनी एसोसिएशन का उद्देश्य पूर्व छात्रो एवं कॉलेज के बीच बातचीत को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना है।
