उज्जैन। भरतपुरी पंजीयन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की भेंट कर संपदा 2.0 के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर नीरज सिंह ने डीआर को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 दिसंबर को उज्जैन आए। इस दौरान भरतपुरी पंजीयन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सम्मान किया। वीआइपी गेस्ट हाउस पर सभी पदाधिकारी सीएम डॉ यादव से मिले और उन्हें समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन दिया। भरतपुरी पंजीयन एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि मित्तल, सचिव सुरेंद्र मरमट, कोषाध्यक्ष ऋतिक बंसल, संजय नाहर,कैलाश बंसल, ओमप्रकाश बंसल, राजेंद्र पालरेचा, राजेंद्र बंसल, संजय बंसल, नवीन सोडाणी आदि ने बताया कि संपदा 2.0 पोर्टल में तमाम व्यावहारिक दिक्कतें आ रही है। मुख्यमंत्री ने भरतपुरी पंजीयन एसोसिएशन के पदाधिकारी की समस्या को सुना। ज्ञापन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को देते हुए कहा कि डीआर से बात करके उनकी समस्या का समाधान किया जाए। यह जानकारी अध्यक्ष रवि मित्तल और सचिव सुरेंद्र मरमट ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *