उज्जैन। श्रीमद् भगवत गीता घर में रखने के लिए नहीं, जीवन में धारण करने के लिए है। इसमें जीवन का सन्देश है। हम अपने क्षेत्र का कार्य करते हैं तो धर्म का ही कार्य करते हैं। गीता के संदेश को विश्व में फैलाने के लिए ही विश्व गीता प्रतिष्ठान की स्थापना हुई है। यह उद्गार माधव कॉलेज में गीता जयंती पर विश्वगीता प्रतिष्ठानम् के अध्यक्ष डॉ जवाहरलाल द्विवेदी ने व्यक्त किए। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कल्पना सिंह ने की। सारिका लोहाने मुम्बई ने संबोधित किया। संस्कृतज्ञ डॉ. नलिनी तिलकर ने सरस्वती वंदना की। संयोजक डॉ शोभा मिश्रा थी। डॉ जफर महमूद ने संचालन किया। डॉ.मृदुल चंद्र शुक्ल ने आभार माना। इस अवसर पर डॉ रफीक नागौरी, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ सीमाबाला अवास्या, डॉ कंचन सासाने, डॉ दीपक भारती, डॉ किरण बड़ेरिया, डॉ रूबीना अर्शी, डॉ शानू खान सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *