उज्जैन। इंटक के राष्ट्रीय सचिव व इंटक प्रदेश अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भारतसिंह को उज्जैन मिल मजदूर संघ कार्यालय में श्रध्दांजलि अर्पित की गई। संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाशसिंह भदौरिया की अध्यक्षता में इंटक के राष्ट्रीय सचिव स्व. आरडी त्रिपाठी एवं पूर्व मंत्री भारत सिंह के निधन पर शोकसभा की गई। इस मौके पर ओमप्रकाशसिंह भदौरिया, संतोष सुनहरे, राकेश कोठारी, रविंद्रसिंह भदौरिया, असगर खान, सुरेश सुलानिक, सीताराम, अनिल व्यास, मोतीलाल अखंड आदि ने शोक व्यक्त कर श्रध्दांजलि अर्पित की।