उज्जैन। पठानकोट में प्रथम पोस्टिंग से लौटे अग्निवीर सैनिक नरेंद्र सिंह परमार एवं उनके पिता कंहैयालाल परमार का सम्मान हार फूल, दुपट्टा पहनाकर व ढोल ढमाके से शॉल पहनाकर किया। भाजपा वार्ड अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव एवं हरिओम सक्सेना का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि अग्निवीर सैनिक की मां के चरणों में शत शत नमन।सैनिक नरेंद्रसिंह परमार ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अग्निवीर योजना भारत सरकार की बहुत अच्छी योजना है।, जिन्होंने यह भ्रम फैलाया था कि अग्निवीर सैनिक नहीं है यह सब एक भ्रम है। इस दौरान बाबूलाल गहलोत, शंकर सक्सेना, सोनू सक्सेना, मोनू सक्सेना, मोहित सक्सेना, गुलाबजी, बबलू बुंदेला, किशोर पांचाल, अनिल राठौड़, रामस्वरूप गोस्वामी आदि व रहवासियों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह जानकारी शंकर सक्सेना ने दी।
