उज्जैन। शुद्ध रक्त उपलब्ध करवाकर मरीजों के जीवन को बचाना एक पवित्र काम है। रोटरी क्लब ने 10 साल पहले ब्लड बैंक बनाया। पुष्पा हॉस्पिटल में ब्लड बैंक पूरे प्रदेश में द्वितीय है। पुष्पा हॉस्पिटल में स्थापित ब्लड बैंक प्रथम बैंक है जिसे एनएबीएच का सर्टिफ़िकेट है। उक्त विचार रोटरी क्लब उज्जैन की पूर्व गवर्नर डॉ नलिनी लंगर ने पुष्पा हॉस्पिटल में ब्लड बैंक के 10 साल पूरे होने पर व्यक्त किए। पुष्पा हॉस्पिटल के डायरेक्टर फ़ादर एंथोनी ने रक्त को एकत्रित कर रक्त का सही उपयोग करने की जानकारी दी गई। रोटरी क्लब के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र दुबे ने स्वागत उद्बोधन दिया। ब्लड बैंक के डॉक्टर, नर्स एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
