उज्जैन। नशा मुक्त भारत की सार्थक पहल पूरी दुनिया में करने वाली संस्था एल्कोहॉलिक एनॉनिमस अर्थात एए काम कर रही है। बिना किसी प्रचार प्रसार के जमीनी स्तर पर एल्कोहल की लत के शिकार इंसानों को मीटिंग के माध्यम से बिना किसी खर्च के एल्कोहल से दूर होने के लिए प्रेरित करते है। आम तौर पर नशा मुक्ति केन्द्रों आदि में दवाई, इलाज व दबाव से नशा छुड़वाने का प्रयास किया जाता है। स्वप्रेरणा से एल्कोहल छुड़वाने का काम एए कर रही है। मध्यप्रदेश के उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, देवास, मंदसौर, आलोट, नागदा आदि शहरों में संस्था व इसके सहयोगी समूह सक्रिय है। इस संस्था में पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। 15 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 5.30 बजे तक सांदीपनि कॉलेज पर सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक रमणसिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में अधिवेशन होगा। जिसमें देश भर से एल्कोहल त्यागने वालों के परिजन सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *