उज्जैन। राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा। इसमें भाग लेने के इच्छूक प्रतिभागी 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। युवा प्रतिभागी माय भारत पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अभिलाष म्हस्के ने बताया कि इस बार का युवा महोत्सव विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ के थीम पर होगा। 15 से 29 साल के युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं। पहले चरण में विकसित भारत की थीम पर ऑनलाइन क्विज कंपटीशन होगी। इसमें से चुने गए प्रतिभागी दूसरे चरण में ऑनलाइन निबंध लेखन करेगे। तीसरे लेवल पर स्टेट चैंपियनशिप भोपाल में और चौथी और आखिरी चरण में नेशनल चौंपियनशिप नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगी। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा यंग माइंड को संस्कृति, इतिहास और सभ्यता से जोड़ना होगा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान 11 और 12 जनवरी 2025 को होगा।
