उज्जैन। बैरवा समाज 31 दिसंबर को बैरवा दिवस मनाएगा। जोन अध्यक्ष सुरेेद्र मेहर के अनुसार सभी 24 मोहल्ले की संयुक्त बैठक आज 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे संत बालीनाथजी मंदिर बागपुरा पर होगी। बैठक में अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैरवा दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि व राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा विशेष अतिथि होंगे। मेहर ने समाज के सभी संतों, मातृशक्ति, युवाशक्ति, अखाड़ों के खलीफा से अनुरोध किया है कि 8 दिसंबर को बैठक में सम्मिलित हो।
