उज्जैन। कार्तिक चौक से चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज ने रथयात्रा निकाली। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिए। खाती समाज की अगुवाई में कार्तिक चौक स्थित जगदीश मंदिर से दोपहर 3 बजे रथयात्रा शुरु हुई। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम बागवाला, सुभाष बिलावली, राजेंद्र देथलिया के अनुसार पूजन-आरती के बाद भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र को रथ पर आरुद्ध करवाया गया। 12 सौ गांव के स्वजन आए थे। उन्होंने रथ को हाथों से खींचा। धाकड़ धर्मशाला में महाप्रसादी की व्यवस्था थी। जहां लगभग 51 हजार जनता ने भोजन प्रसादी ली। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, सचिव मिश्रीलाल चौधरी, युवा अध्यक्ष पवन चौधरी, युवा उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, मदनलाल चौधरी, माखनलाल पटवारी, रथ यात्रा प्रमुख कैलाश चौधरी मौजूद थे। जानकारी अरुण पटेल ने दी।
