उज्जैन। इस्कॉन व खाती समाज की जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत नगर निगम ने किया। इस दौरान निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने भगवान जगन्नाथ की आरती की। इस दौरान एमआईसी सदस्य कैलाश प्रजापत, पार्षद गजेंद्र हिरवे, पार्षद प्रतिनिधि बाबूलाल बाघेला, सहायक आयुक्त प्रदीप सेन उपस्थित थे।
