उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वास्तु शास्त्री स्ट्रक्चुअल इंजीनियर हरि राम सोलंकी को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने नई शिक्षा नीति आधारित विद्या भारती की पुस्तकों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल दक्षिणमुखी है और विक्रमादित्य परिसर स्थित नवनिर्मित शिव परिवार मंदिर भी दक्षिण द्रविड़ शैली का लहै । इसके बाद उन्होंने देवी अहिल्या होल्कर की 3 सौ वी जयंती वर्ष पर प्रणाम किया। मुख्यमंत्री ने वास्तु शास्त्री स्ट्रक्चुअल इंजीनियर हरि राम सोलंकी को मंदिर निर्माण मे दी गई सेवा के लिए सम्मानित भी किया। मंदिर में विश्वकर्मा प्रकाश के वास्तु नियमों के साथ ही मयमतम, अपराजितपृच्छा आदि में दिए गए नियमों का भी पालन करने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *