उज्जैन। माधव सेवा न्यास द्वारा बड़नगर रोड़ स्थित पंचकोशी यात्रा पड़ाव ग्राम नलवा में पर धंवंतरी आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें अग्नि चिकित्सा की।भगवान श्री धंवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर नाथ बाबा, वसूली पटेल बाबूलाल आंजना, वर्तमान सरपंच भगवान सिंह, पूर्व सरपंच नरेंद्र बैरागी, शिविर संयोजक केसरसिंह पटेल, आयुष विभाग के प्रमुख डॉ एसएन पांडे, डॉ चंद्र शर्मा, डॉ ओम पालीवाल, डॉ शिरोमणि मिश्रा, डॉ आशीष शर्मा, डॉ राम तीर्थ, डॉ रविंद्र सिंह भाटी और सहायक चिकित्सा समूह उपस्थित थे। न्यास की सेवा संकल्पना लखन धनगर ने दी। आयुर्वेद चिकित्सा का महत्व डॉ एस एन पांडे ने बताया। डॉ राम तीर्थ ने संचालन किया। भरत सिंह आंजना, संदीप आंजना पटेल, गोपाल सिंह, धर्मेंद्रजी आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *