अजाक्स ने संविधान दिवस मनाया
उज्जैन। अजाक्स जिला मीडिया प्रभारी डी एल भीलवाड़ा में बताया कि जिला अध्यक्ष डॉ आरएल परमार के नेतृत्व में बाबा साहब आंबेडकर प्रतिमा स्थल फ्रीगंज एवं कोठी पैलेस पर संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। दोनों प्रतिमाओं पर पुष्पमाला पहनाई। संविधान दिवस कार्यक्रम में अजाक्स संभाग अध्यक्ष जगन्नाथ बागड़ी, जिला अध्यक्ष डॉ आरएल परमार, पूर्व संभागीय सचिव रमेशचंद्र सूर्यवंशी, संभागीय सचिव बाबूलाल वाघेला, हेमराज राठौर, बीएल सिंदल, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल मालवीय आदि मौजूद थे।
