विधिक जागरूकता के संदेश के साथ मनाया संविधान दिवस
उज्जैन। सांदीपनि विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस पर सभी विद्यार्थियों के बीच विधिक जागरूकता के संदेश दिए।
सर्वप्रथम डॉ बीआर अंबेडकर को माल्यार्पण किया। विधिक शिक्षा विशेषज्ञ डॉ अश्विन लोया ने विद्यार्थियों को उनको संविधान की प्रस्तावना संबंधी उद्बोधन देकर आम व्यक्ति के विधिक अधिकारों से अवगत कराया। संविधान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ जाकिर खान, डॉ रंजीता मेहता, रविन्द्र सिंह यादव, शिखा पोरवाल, प्रेरणा व्यास, ऋतु मालवीय, फरीद अहमद आदि शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। जानकारी डॉ संचित शर्मा ने दी।
