उज्जैन। एक पेड़ मां के नाम’ पखवाड़े में आलोक इंटरनेशनल स्कूल ने भी अपनी सहभागिता दिखाई। विद्यालय परिसर में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधा पण किया। इस अवसर पर विद्यालय ने रैली निकाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बुद्ध जयंती पार्क में एक पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस धरा को पुनः हरियाली से आच्छादित करने के लिए अभियान शुरु किया है। पखवाड़े में शैक्षणिक संस्था आलोक इंटरनेशनल स्कूल ने भी पौधारोपण किया।इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष आलोक वशिष्ठ, प्राचार्य यामिनी पाटणकर, एडमिनिस्ट्रेटर नेहा झा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *