उज्जैन। रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि एसपी प्रदीप शर्मा थे। रोट. संस्कार कोठारी, ईश्वर चंद्र दुबे, पाँख़ुरी वक़्त जोशी, धीरेंद्र रैना. राजेश माहेश्वरी, डॉ केतन सिलवारिया, तनिष्क त्रिवेदी,. मुकेश जौहरी, डॉ विमल गर्ग, जवाहर जैन, फादर अंटोनी, अवनीश गुप्ता आदि ने शपथ ली। पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि लंगर ने पिन लगाकर आधिकारिक बना दिया। मुख्य अतिथि एसपी को सदस्यता दी गई। नवीन सदस्य राजेंद्र खंडेलवाल, डॉ विश्वजीत सिंह, डॉ कीर्ति राठौर, डॉ निपाज नागपुरवाला, मेघना गोयल को भी क्लब पिन दी गई। अध्यक्ष ईश्वर चंद्र दुबे ने नये सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, प्रदूषण, व्यावसायिक सेवा से संबंधित कार्य योजना के बारे में बताया। इस मौके पर नलिनी लंगर, अजय भार्गव, अनूप निगम, प्रफुल यादव, सुरेश शर्मा, हर्ष मंगल, संजय खरात, शांति कुमार पोरवाल आदि मौजूद थे। संचालन धीरेंद्र रैना व श्वेता तेलंग ने किया।आभार पांख़ुरी जोशी ने माना।
