उज्जैन। मुख्यमंत्री योजना में 38 जोड़ों को अभा बैरवा महासभा ने 38 यानी प्रत्येक जोड़ों को कूकर भेंट किया। महासभा के प्रवक्ता लालचंद भारती के अनुसार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में निगम परिसर में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में 38 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश मांगीलाल जारवाल एवं जसवंत मंजीलाल आंजना ने बाटी कूकर उपहार स्वरूप भेंट किए। इस दौरान पूर्व महापौर मदनलाल ललावत, बैरवा पंचायत के अध्यक्ष बाबूलाल गोठवाल, दीपक मेहरा, सतीश मरमट, मनोहर गिरी, सुनील गोठवाल, कमल मरमट, निखिल गोठवाल, नितीन मेहर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *