उज्जैन। श्रैयांसनाथ राजेंद्र सूरि ज्ञान मंदिर नयापुरा में चातुर्मासके लिए विराजित साध्वी डॉ. अमृतरसा श्रीजी के सान्निध्य में पंचाह्निका महोत्सव हो रहा है। इसमें 45 आगम का जुलूस निकला एवं मंदिर में 45 आगम की स्थापना की गई। श्रीसंघ के प्रचार मंत्री राजेंद्र पगारिया एवं राजेंद्र पटवा ने बताया कि साध्वीश्री के सान्निध्य में पूजन हुआ। लाभार्थी आगम को सिर पर लेकर जुलूस के साथ राजेंद्र सूरि ज्ञान मंदिर पहुंचे। स्थापना साध्वीश्री ने मंत्रों से की। विधिकारक महावीर जैन मंदसौर एवं अमित शाह थे। संचालन राजेश पगारिया ने किया। संजय कोठारी परिवार ने कंकु के छापे लगाए। अष्टप्रकारी पूजा मनोज चौरड़िया परिवार एवं आरती राहुल ऋषि चपलोद परिवार ने की। श्रीसंघ अध्यक्ष सुरेश पगारिया, प्रकाश गादिया, कपिल सकलेचा, प्रकाश गादिया आदि का सहयोग रहा।
