उज्जैन। 12 से 15 नवंबर तक भोपाल में होने वाली वेस्ट जोन यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए माधव साइंस कॉलेज के अंकित गुप्ता का संभाग की तरफ से चयन हुआ है। अंकित विक्रमादित्य बैडमिंटन क्लब में जितेंद्र मुकाती और कोच जाकिर शेख से प्रशिक्षण ले रहे हैं। अंकित की उपलब्धि पर अध्यक्ष दिनेश जाटवा, जितेंद्र मुकाती एवं विक्रमादित्य बैडमिंटन परिवार ने हर्ष जताया।
