उज्जैन।  पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित पत्रकारों की अन्य मांगों को लेकर प्रदेश के पत्रकारों के सम्मेलन में उज्जैन के पत्रकार साथियों ने भी भागीदारी की l श्रमजीव पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र गिरि एवं महासचिव अश्विन चोपड़ा ने बताया कि शुजालपुर में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का 25 वां सम्मेलन हुआ। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार शामिल हुए। 21 सूत्रीय मांगे रखी गई। प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा पत्रकार समाज को दिशा देता है। समाज की समस्याओं को सामने लाता है। संघर्षशील पत्रकार साथियों को हर स्थिति में साथ खड़े रहकर मदद करना संगठन का उद्देश्य है। हमको जनोन्मुखी व समाजोन्मुखी पत्रकारिता करना चाहिए। शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसौदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र सिंह, काग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह भी मंचासीन थे। मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा समाज को आईना दिखाने का काम पत्रकार करते है। शुजालपुर में पत्रकार भवन के लिए दस लाख रुपए देने व भूमि चिह्नित कराने में सहयोग की घोषणा भी की। सुनील त्रिपाठी ने  प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिशुपाल सिंह तोमर ने संगठन का वार्षिक लेखा जोखा दिया। संचालन किशोर खन्ना ने तथा आभारसत्यनारायण वैष्णव ने माना। राजेंद्र पुरोहित, राजेंद्र राठौड़, अर्जुन सिंह चंदेल, राजेंद्र अग्रवाल, डॉ नरेंद्र राजावत, रामचंद्र गिरी, अश्विन चोपड़ा, दारा खान, मनीष पांडे, मुर्तजा अली ,फरहान गोरी ,निलेश जैन आदि पत्रकारों ने भाग लियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *