उज्जैन। खंडेलवाल समाज की शीर्षस्थ संस्था वैश्य पंचायत ने अन्नकूट महोत्सव किया। सुबह तिलकेश्वर गौशाला में गो-पूजन कर रोटी, खली, चारा, लापसी, चापड, भुसा, लौकी, जौ, फली, गुड़ इत्यादि विभिन्न प्रकार के गो-प्रिय नैवेद्य दिए। इस अवसर पर समाजसेवी नारायण यादव, सुधीर भाई गोयल भी उपस्थित थे। शाम को मुख्य अतिथि सतीश खंडेलवाल शामिल हुए। इस वर्ष मधुसूदन नाटानी, लीला देवी मामोडिया, सुशीला देवी, प्रमोद शंकर ठाकुरिया, राजेंद्र खारवाल, प्रतीक महेंद्र माचीवाल को अन्नकूट का संयोजक बनाया गया था। शाम 6 बजे ठाकुरजी की आरती, अतिथि एवं संयोजक सत्कार किया। ठाकुरजी के इस अन्नकूट मनोरथ में विधायक अनिल जैन, सभापति कलावती यादव, बीजेपी नेता जगदीश पांचाल भी उपस्थित थे। गोविंद खंडेलवाल ने स्वागत किया। जनसम्पर्क एवं मीडिया प्रभारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव समाज के लिए सिगड़ी न्यौता परंपरा के अनुसार होता है। अतिवरिष्ठ एवं रोग अवस्था के कारण आने में असमर्थ सौ से अधिक समाजजन हेतु टिफिन भेजे गए। संचालन प्रदीप डंगायच ने किया।
