उज्जैन। ठहाका सम्मेलन में विशेष पानी पताशी भंडारा होगा। इसमे गीत-संगीत, कविताएं और ठहाके होंगे। ठहाका सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. महेंद्र यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम मालवांचल में विशिष्ट पहचान बना चुका है। इसमे विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय कवि अशोक भाटी, दिनेश दिग्गज, नरेंद्न सिंह अकेला, सुरेंद्र सर्किट, रईस निजामी, कुमार संभव, राहुल शर्मा, सौरभ चातक, सुगनचंद जैन, शबनम अली, वैशाली शुक्ला और हरीश कुमार सिंह गुदगुदाएंगे। गायक महेश मोयल, ज्वलंत शर्मा, अमित शर्मा, अनामिका शर्मा, प्रीति दीक्षित, राजेश श्रीवास, मन्नू मास्टर और धीरज कुमार प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लेंगे। भंडारे में सभी के लिए निःशुल्क प्रवेश रहेगा।
