उज्जैन। भारत विकास परिषद महाकाल शाखा अध्यक्ष दीपक राजवानी के नेतृत्व में उत्तर मुखी हनुमान मंदिर अंकपात रोड पर अन्नकूट में 56 भोग लगाए। हनुमानजी की महाआरती की। मंदिर के पुजारी गोलू गुरु के आचार्यत्व में पूजन, महाआरती की गई। मुख्य संयोजक हंसा राजवानी, सुनीता मूले, बेला रावत, श्वेता गहलोत, रानी जैन, सुमित घाटिया, सरिता राजवानी, दीप्ति काबरा, सीमा पाटीदार, चंचल पोरवाल, चेतना सोनी थी। आरतीके बाद महाप्रसादी के साथ 56 भोग भीबांटा गया। आभार रवींद्र मूले ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *