उज्जैन। देश और समाज की सुख समृद्धि के लिए बगलामुखी साधक ज्योतिषाचार्य अर्चना सरमंडल ने बगलामुखी अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। 26वें पुरश्चरण पुरा होनेपर गोधूलि बेला में पंच कुंडीय अनुष्ठान किया। सरमंडल ने बताया कि ऋषिनगर स्थित बगलामुखी ज्योतिष संस्थान में हर नवरात्रि में सवा लाख जप पुरे किए जाते हैं। महासप्तमी पर पूर्णाहुति हुई। सरमंडल ने बताया कि देवी बगलामुखी अष्टम महाविद्या है। उनकी सर्वत्र विजय होती है। मंदबुद्धि बच्चों के लिए, गुप्त शत्रु, बाधा, तंत्र-मंत्र निवारण, मान, पद प्रतिष्ठा, रोग निवारण के लिए देवी बगलामुखी का अनुष्ठान किया जाता है। स्वर्ण आसन विराजित देवी अपने भक्तों को कभी भी पराजित नहीं होने देती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *