नाकोड़ा भैरव की 9 दिन की पूजन आरती हो रही
उज्जैन। नवरात्रि में प्रतिदिन पूजन आरती भगवान जीरावला पार्श्वनाथ व नाकोड़ा भैरव की हो रही है। नाकोड़ा दरबार मंडल अध्यक्ष सुनील जैन व प्रमोद जैन ने बताया कि सुरजनगर स्थित नूतन जिनालय में यह हो रहा है। नवरत्न श्राविका मंडल की अध्यक्ष नीता जैन ने बताया कि पार्श्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक राजेश जैन डगवाल ने नई जिम्मेदारी संभाली है। राकेश नाहटा को मालवा महासंघ का जिला संयोजक बनाया गया है। दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को मोती की माला, तिलक, शाल, श्रीफल से सम्मान क्रिया गया और शुभकामनाएं बधाईयां दी गई। इस अवसर पर प्रवीण कंकरिया भी उपस्थित हुए। ऊषा विजय पितलिया का स्वागत किया। भावना कांकरिया, रीना जैन, सुनीता जैन, साधना जैन, रीना जैन, प्रमिला जैन, श्वेता सकलेचा, अनिता जैन, ज्योति जैन, सारिका शेखावत, दीपा नाहटा, कामिनी शाह, ममता जैन आदि उपस्थित थे।
