उज्जैन। भोपाल में हुई बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में अंडर – 17 के बालक वर्ग ने फाइनल मुकाबले में रजत पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबला इंदौर से था। टीम के कप्तान राजवीर सिंह राठौर के साथ ही विनम्र हिरवे, आशुतोष सिंह तोमर, तन्मय खंडेलवाल, दर्शन जैन, वरदान शर्मा, ऋषभ त्रिवेदी, अर्नव पांचाल, हिमेश निरवानी, मो. ताहा फारुकी, मो. मोईनुद्दीन सभी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 128 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के बेस्ट शूटर का खिताब विनम्र हिरवे के नाम रहा।
