उज्जैन। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा शासन बेटी बचाओ अभियान की संवेदना नहीं समझ पाया। महिलाओं पर अन्याय एवं अत्याचार के विरोध में जिला युवक कांग्नेरेस ने शहर कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकाला।यह क्षीरसागर स्थित गांधी उद्यान पहुंचा जहां महात्मा गांधी के सामने कैंडल जलाए गए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि बेटी बचाओ अभियान की संवेदना को जिला प्रशासन एवं भाजपा का शासन नहीं समझ पाया। मशाल जुलूस कीअनुमति नहीं दी। भाटी ने बताया कि पूरे मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस मशाल रैली निकाल रही है। जिला युवक कांग्रेस ने भरत शंकर जोशी की अगुवाई में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान रवि राय, अजय राठौर, हिमांशु शर्मा, सुनील कछवाय, ललित मीणा, शानू भाई, कृष्णा यादव, लालचंद भारती आदि मौजूद थे। केडी गेट स्थित बोहरा बाखल में स्ट्रीट डॉग के कारण हुई 7 वर्षीय इंसिया लोहेवाला की मौत पर भी कांग्रेसियों ने आक्रोश प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *