उज्जेन। स्वंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौबे ने बताया कि प्रदेश स्वंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन में प्रदेश कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई जिसमें बलराज चोगले को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर चोगले का अभिनंदन किया।
