उज्जैन। सांवरिया ग्रुप जयसिंहपुरा का कांटा दंगल 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे से क्षीरसागर कुश्ती एरिना में होगा। समाजसेवी संजय माली के अनुसार सांवरिया ग्रूप जयसिंहपुरा के बबला जागीरदार मित्र मंडल की इस प्रतियोगिता में उज्जैन के अलावा मेरठ, अलवर, हरियाणा, रोहतक, इंदौर सहित देशभर से पहलवान हिस्सा लेंगे।
