उज्जैन। अग्रवाल समाज में नवयुवक मंडल के चुनाव हुए। जिसमें आयुष अग्रवाल विजयी हुए। अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि नवयुवक मंडल के चुनाव कराए गए। 24 साल बाद मतदान के माध्यम से चुनान हुए। चुनाव में आयुष अग्रवाल एवं राजेश गर्ग अध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए। आयुष अग्रवाल भारी मतों से विजयी हुए। सभी ने हार फूल से उनका स्यावागत किया। इस अवसर पर अग्रवाल पंचायत न्यास ने गोविंद गोयल, रवि बंसल, दीपक मित्तल, मधुर गर्ग, शैलेंद्र मित्तल, गोपाल अग्रवाल, निमेष अग्रवाल की सराहना की।
