उज्जैन। खंडेलवाल वैश्य पंचायत आज रविवार को खण्डेलवाल भवन में गरबा उत्सव करेगा। पंचायत अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल, अनिल सामरिया, देवेंद्र जंघिनिया ने बताया कि शाम 6 बजे से कन्या पूजन होगा। व्यवस्था एक्टिविस्ट की रहेगी। इसके बाद आरती एवं गरबा उत्सव होगा। महिला मंडल, लेडीज विंग, क्विनस क्लब, क्रिएटिव ग्रुप एवं युवा परिवार की गरबा प्रस्तुति होगी। ।
