उज्जैन। नवरात्रि में माहेश्वरी सभा का रोजगार प्रकोष्ठशुरु हुआ। जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा के मुख्य आतिथ्य, अध्यक्ष कैलाश नारायण राठी की अध्यक्षता एवं भूपेंद्र भूतड़ा, प्रकाश सोडानी, अरूण कुमार भूतड़ा, पायल भूतड़ा, संध्या हेड़ा, अर्पण इनानी के विशेष आतिथ्य में हुआ। यह प्रकोष्ठ रोजगार देने वाले तथा रोजगार चाहने वालों के बीच सेतू का काम करेगा। उक्त अवसर पर रतलाम मोटर्स के प्रबंधक राहुल सामरिया तथा प्रखर काकाणी का सम्मान किया गया। सभा उज्जैन के अध्यक्ष कैलाश नारायण राठी ने प्रकोष्ठ कीजानकारी दी तथा संबंधित माहेश्वरी संस्थाओं से अपने यहां रिक्त पदों की जानकारी तथा रोजगार की तलाश से आवेदन/बायोडाटा वाट्सएप के माध्यम से भिजवाने की अपील की। इस अवसर पर अतिथियों के साथ ओमप्रकाश बाहेती, निरंजन हेडा, अशोक परवाल, कैलाश तोतला, सत्यनारायण चौधरी, अर्जुन समदानी, प्रवीण डागा, नृसिंह देवपुरा, अशोक कुमार भट्टड़, महेश कुमार जावंधिया, सूर्य नारायण होलानी, सचिन बसेर, विजय चिचाणी, हेमंत मंत्री, संजय मूंदड़ा, प्रकाश काबरा, दीपक लाठी, लोकेंद्र भूतड़ा, संजय सोडानी, राजकुमार भूतड़ा, मनोज बियाणी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *