उज्जैन। भाजपा सरकार द्वारा किसानों को धोखा दिया जा रहा है। समर्थन मूल्य से भी कम भाव में खरीदी की जा रही है।
यह बात विधायक महेश परमार ने कृषि उपज मंडी में किसानों के बीच कही। परमार किसानों की मांग पर मंडी निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर पाया कि सोयाबीन समर्थन मूल्य 4890 रु. के स्थान पर 3100 रू.में ही खरीदी जा रही है। मौके पर ही मंडी के प्रशासनिक अधिकारी को बुलाया गया। विधायक महेश परमार के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, जिलाध्यक्ष कमल पटेल, अजीतसिंह सहित अन्य कांग्रेसी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *