उज्जैन। छात्रों में व्यावहारिक कौशल के विनिर्माण एवं उन्हें सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर 2सौ यूनिट से अधिक रक्तदान किया। एमआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स, लायंस क्लब इंटरनेशनल, रक्त संचार, एचडीएफ़सी बैंक और उज्जैन वाले ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में म रक्तदान शिविर का रखा।
इस अवसर पर कलेक्टर नीरज सिंह एवं निगम सभापति कलावती यादव विशेष अतिथि थे। कलावती यादव ने एमआईटी ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण वशिष्ठ के रक्तदान शिविर की प्रशंसा की। राम मोहन शुक्ला का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर एमआईटी ग्रुप के सचिव आदित्य वशिष्ठ, वाईस चेयरमैन आकाश वशिष्ठ, निदेशक डॉ मुकेश शुक्ला, डॉ. एससी महाजन, डीन एडमिन डॉ. केवी शर्मा तथा सभी शिक्षकगण एवं रेडियो मिर्ची से दीपक चौहान और आरजे राजीव उपस्थित थे। संयोजन मुकेश शिंदे व उनकी टीम ने किया।
