देवास। मां चामुंडा सेवा समिति ने रपट मार्ग स्थित वन परीक्षेत्र में भंडारा किया। नवरात्रि में 9 दिनों तक पंडाल में रोज यज्ञ हवन, कन्या भोज हो रहा है तथा मां तुलजा भवानी मां चामुंडा के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को महाप्रसादी दी जा रही है। नवरात्रि के दूसरे दिन समिति ने 501 कन्याओं का पूजन कर भोज कराया। समिति संयोजक समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि दानदाताओं, समाजसेवियों के अनुकरणीय सहयोग से 24 घंटे चाय, हलवा, पुरी, फरियाली खिचड़ी भक्तों को नि:शुल्क दी जा रही है।समाजसेविका लता चौहान, मंजू जलोदिया, संगीता जोशी, कला तंवर, सुधा सोलंकी, सुमित्रा गुप्ता, ललिता सांवलिया, रामकंया बाई सहित समिति की सदस्मायों ने सेवाएं दी। इस पुण्य कार्य में समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, राजेश गोस्वामी, दीपक मन्नू लाल गर्ग, इंदरसिंह गौड़, सुशील शिंदे, शशिकांत गुप्ता, दिनेश सांवलिया सहित समिति पदाधिकारी व समाजसेवी दिन-रात लगे हुए हैं।
