उज्जैन। शहर में डेंगू और वायरल फीवर को देखते हुए लायंस क्लब गोल्ड क्वीन की अध्यक्ष हंसा राजवानी के मार्गदर्शन में 120 लोगों को डेंगू एवं फीवर से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवाइयां बांटी गई। डिस्ट्रिक्ट पीआरओ दीपक राजवानी ने बताया कि मुख्य संयोजक शालिनी जैन के नेतृत्व में एवं मुख्य अतिथि क्लब के गाइडिंग संजय सक्सेना की अगुवाई में फ्रीगंज स्थित सब्जी मार्केट में दवाईयां निःशुल्क बांटी। क्लब की संगीता सक्सेना, निशा गांधी, अर्चना सोनी, करिश्मा अग्रवाल, विनीता कासलीवाल की विशेष उपस्थिति रही। दवाइयां लेने वाले लोगों ने क्लब की इस पहल की सराहना की।
