उज्जैन। श्रीगौड़ नवयुवक मंडल के तत्वाधान में श्रीगौड़ परिषद मंडल एवं श्रीगौड़ ब्राह्मण सामाजिक एवं पारमार्थिक न्यास के सहयोग से सामूहिक तर्पण किया गया। वेदमूर्ति पं. विवेक शुक्ल के मार्गदर्शन में समाजजनों ने सम्मिलित हो कर पूर्वजों की आत्म शांति के लिए पूजन, तर्पण किया। पंकज जोशी के अनुसार सूत्रधार अशोक जोशी थे। इस अवसर पर नवयुवक मंडल के नवीन व्यास, नरेंद्र जोशी, दुष्यंत मंडलोई, आशीष जोशी, सागर शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे। विशेष सहयोग केके पाठक का रहा।
