उज्जैन। लोति विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय में पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन बनाएं। छात्रों ने स्वच्छता के लिए शपथ ली। प्राचार्य डॉ शैलेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की और प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ स्मृति जैन ने प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
